
Ayodhya Deepotsav (अयोध्या दीपोत्सव) के दौरान गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड के प्रतिनिधियों द्वारा घोषणा की गई की दीपोत्सव 2023 में 22 लाख 23 हजार दीप प्रज्वलित कर वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया
बनाया गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड
दीपोत्सव के दौरान गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड की घोषणा की गई कि दीपोत्सव 2023 में 22 लाख 23 हजार का दीपोत्सव कर वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया गया है। इसका प्रमाण पत्र गिनीज़ बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड टीम के प्रमुख मुख्यमंत्री योगी द्वारा स्थापित किया गया है।

अयोध्या दीपोत्सव
यह एक ऐसा उत्सव है जिसमें भगवान राम के जन्मभूमि पर लाखों दीये जलाकर उनका स्वागत किया जाता है। इस बार अयोध्या ने दीपोत्सव में एक नया विश्व रिकॉर्ड बनाया है, जिसमें सरयू नदी के 51 घाटों पर एक साथ 24 लाख दीये जलाए गए हैं। इस उत्सव में 41 देशों के दूतावासों के प्रतिनिधि भी शामिल हुए हैं।
अयोध्या में कितनी बार मनाया गया दीपोत्सव
- 2017 में योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व वाली सरकार के गठन के साथ अयोध्या में दीपोत्सव समारोह शुरू हुआ। उस वर्ष, लगभग 51,000 दीये जलाए गए
- 2019 में यह संख्या 4.10 लाख हो गई।
- 2020 में 6 लाख से अधिक
- 2021 में 9 लाख से अधिक मिट्टी के दीपक जलाए गए।
- 2022 में राम की पैड़ी के घाटों पर 17 लाख से ज्यादा दीये जलाए गए. हालाँकि, गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स ने केवल उन दीयों को ध्यान में रखा जो पांच मिनट या उससे अधिक समय तक जलते रहे और रिकॉर्ड 15,76,955 पर सेट किया गया।
- 2023 में 22 लाख 23 हजार का दीपोत्सव कर वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया गया है
अयोध्या दीपोत्सव 2023 की कुछ तस्वीरें-



दीपोत्सव के दौरान जब दीयों को रोशन किया गया तो सरयू किनारे राम की पैड़ी जगमगा उठी। श्रद्धालुओं के बीच दीपोत्सव की ऐसी उमंग देखने को मिली कि देश ही नहीं बल्कि विदेश से भी आकर श्रद्धालु उत्सव का हिस्सा बने।दीपोत्सव पर लाखों दीपों व लेजर लाइट की रोशनी में जगमगाते अयोध्या रामकी पैड़ी स्थित मठ-मंदिरों के दृश्य को मोबाइल कैमरे में कैद करते युवक। फोटो- जीतू निषाद।
गतिविधियाँ
- शोभा यात्रा
- प्रोजेक्शन मैपिंग
- लेजर शो
- रामलीला राम, लक्ष्मण, सीता, राम कथा परिषद में स्वागत
- गिनीज बुक्स ऑफ रिकॉर्ड के अनुसार लैंप लाइटिंग और गिनती
- सरयू आरती.
इस साल का जश्न खास बताया जा रहा है क्योंकि अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण कार्य जोरों पर है.